मरवन: जैतपुर ओपी क्षेत्र के नरसिंह स्थान के समीप पंचों ने कराया प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह
करजा थाना क्षेत्र के सलाहपुर निवासी युवती व जैतपुर ओपी क्षेत्र के जलालपुर निवासी युवक का पंचो ने जैंतपुर ओपी क्षेत्र के नरसिंह स्थान के समीप आदर्श विवाह संपन्न करा दिया। दोनों युवक युवती वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे ,मगर शादी नहीं हो पा रही थी। जहां मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश यादव के अध्यक्षता में पंचों ने पहल कर शादी संपन्न करा दी।