कोडरमा: समाहरणालय में विद्यालय व महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन को लेकर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विद्यालय/महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।