कोडरमा: झोलाछाप नर्स से अबॉर्शन के दरमियान महिला की मौत मामले में परिजन द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई हेतु आवेदन
गुरुवार को सतगावां थाना कांड संख्या 49 /2024 को लेकर मृतक राधिका कुमारी की माता मंजू देवी पति स्व.राजेंद्र प्रसाद द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर आवेदन दिया गया है।आवेदिका ने बतलाया की 3जुलाई को उनकी पुत्री राधिका कुमारी,पति अनीश कुमार का उनके ससुराल वालों द्वारा झोलाछाप नर्स से जबरन गर्भपात करवा दिया गया था।