कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल ने कोडरमा स्टेशन पर शराब की तस्करी कर रहे बिहार के एक युवक को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने कोडरमा स्टेशन पर बिहार के नवादा जिला निवासी अमित कुमार पिता सुरेंद्र प्रसाद को 18 बोतल अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह झारखंड से शराब की खरीदारी कर इसे ऊंचे कीमत पर बिहार में बेचने का काम करता था।