कोडरमा: कोठियारबर में बालू लोड ट्रैक्टर और एंबुलेंस की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सदर अस्पताल से रिम्स किया गया रेफर
जिले के कोठियारबर में शुक्रवार को एक एंबुलेंस और बालू लोड ट्रैक्टर के बीच टक्कर होने से एंबुलेंस सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी टिंकू सिंह उम्र 40 और अशोक कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष पिता भीम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के दोनो एंबुलेंस लेकर श्रावणी मेला में एंबुलेंस सेवा के लिए जा रहे थे।