कोडरमा: अड्डी बांग्ला रोड स्थित हरिओम प्रेस द्वारा गलत प्रिंटिंग करने से एक कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान, पुलिस से की गई शिकायत
तिलैया थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर निवासी विकास कुमार मिश्रा के द्वारा थाना में आवेदन देकर अड्डी बांग्ला रोड में स्थित हरि ओम प्रेस के संचालक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह के.एम मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं उनकी कंपनी आयुर्वेदिक दर्द की दवा कोहिनूर हर्बल तेल तैयार करती है।