कोडरमा: महतो अहरा के समीप वाहन की टक्कर से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक सदर अस्पताल में इलाजरत
तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के समीप शुक्रवार को एक वाहन की चपेट में आने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो का चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान तिलैया बस्ती निवासी सुरेश पंडित उम्र 30 वर्ष पिता चांदो पंडित के रूप में हुई है। ऑटो चालक रामपुर से सवारी को छोड़कर वापस तिलैया की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान महतो अहरा के समीप दुर्घटना हो गई।