कुंडा: बाघराय पुलिस ने बहादुरपुर मोड़ के पास गोवध व पशु क्रूरता के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने बहादुरपुर मोड के पास से किया गोवध व पशु क्रुरता के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने शनिवार दोपहर 3:20 पर जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में जैद उर्फ राजा पुत्र सोल्हू उर्फ सलीम के अलावा कैफ उर्फ बाबू उर्फ शोएब पुत्र सोल्हू उर्फ सलीम निवासी रामपुर कुर्मियांन थाना कंधई है।