कुंडा: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने ग्राम बाबा का पुरवा से गिरफ्तार कर जेल भेजा
प्रतापगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाबा का पुरवा से की गई है। सीओ ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम जटाशंकर यादव और अंतिम यादव, जो बाबा का पुरवा रायगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं। दोनों को जेल भेजा गया।