कुंडा: पुलिस ने कालाकांकर पावर हाउस के पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रतापगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कालाकांकर पावर हाउस के पास से की गई है। थानाध्यक्ष ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया की गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम तनवीर मंसूरी और मो0 शमीम उर्फ समीर अहमद, जो आलापुर और ग्राम रेवली थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं।