कुंडा: बारौं हनुमत नगर पावर हाउस के पास 2 बाइकों में हुई भिड़ंत, 2 युवक हुए घायल
बाघराय थानाक्षेत्र के बारौं हनुमत नगर पावर हाउस के पास शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे दो बाइको के बीच जोरदा भिड़ंत हो गई । इस हादसे में 2 युवकों को गम्भीर चोट आई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।