आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप कुमार की दिशा निर्देश पर विभिन्न कांडों के फरार अभियुक्तों, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गौछी डीह से सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।