आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आलमनगर गोपालपुर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर हड़बड़ाया और भागने लगा। इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। थाना लाकर तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।