आलमनगर: पुरैनी थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को रतवारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया
पुरैनी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण ने बताया कि रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर निवासी शंकर सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ मिथुन पर 3 मई 2025 को शादी हेतु जबरन अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और जेल भेज दिया गया है।