आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र में अनुज्ञप्ति धारकों के हथियारों का 30 जून को अनुमंडल कार्यालय में होगा सत्यापन
उदाकिशुनगंज के अनुमंडल कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार आलमनगर थाना क्षेत्र के जितने भी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारक है उनके सभी हथियारों यथा लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन 30 जून को होना है। इसके लिए स्वयं अनुज्ञप्ति धारक को आना पड़ेगा। शास्त्रों का निरक्षी पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन और कार्यपालक दंडाधिकारी रंजन कुमार होंगे।