खींवसर: जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत कल नागौर के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत कल गुरुवार को नागौर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नागौर जिले के पांचला सिद्धा में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद खींवसर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।