खींवसर: नारवा के निकट सड़क पर गाय के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक गंभीर रूप से घायल
नागौर जिले के खींवसर के नारवा के निकट मंगलवार को अचानक बाइक के सामने गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक धनारी निवासी बिरमाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से खींवसर के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।