खींवसर: खींवसर में कालबेलिया समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नागौर जिले के खींवसर उपखंड क्षेत्र के कालबेलिया समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खींवसर उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कालबेलिया समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञापन में कालबेलिया समाज के लोगों ने स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने की मांग रखी।