खींवसर: खींवसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े
नागौर जिले के खींवसर कस्बे में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में खींवसर सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे और कथा का आनंद लिया। वहीं कथा के आयोजन से पूर्व महिलाओं द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली। जिसका शहरवासियों ने जगह जगह कलश का स्वागत किया गया।