खींवसर: खींवसर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन, मंत्री सुरेश रावत रहे मुख्य अतिथि
नागौर जिले के खींवसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री सुरेश रावत रहे। वहीं इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।