बखरी: बगरस में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, समस्याओं पर हुआ विचार विमर्श
बखरी प्रखंड के बगरस चौक पर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंकज पासवान ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र में बिजली सड़क शिक्षा स्वास्थ्य जल निकासी सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श कर समाधान की रणनीति बनाई गई।