चित्तौड़गढ़: भीलवाड़ा NHAI पर कंटेनर से पकड़ा गया एक करोड़ से अधिक का डोडा चूरा, चालक फरार, मुरमुरे की आड़ में तस्करी का खेल
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भीलवाड़ा- चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 46 क्विंटल 25 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। मौके से चालक भाग निकला. जब्त डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 1 करोड रुपए से अधिक बताई गई है. उक्त डोडा चुरा संदिग्ध कंटेनर की तलाशी के दौरान मुरमुरे के कट्टों की आड़ में छुपा