राऊ: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती पीड़िता की शिकायत पर राऊ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Rau, Indore | Dec 4, 2024 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता के भाई के मित्र के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया है। जिसमें पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया था। जिसमें पीड़िता 4 माह की गर्भवती है और आरोपी पूर्व से ही शादीशुदा है।