राऊ: चंदन नगर की महिला की बायपास पर सड़क हादसे में मौत, बकरी का बच्चा आने से हुई दुर्घटना
Rau, Indore | Dec 2, 2024 इंदौर के चंदन नगर इलाके के में रहने वाली अनीस बी नामक एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसमें बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धामनोद जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर बकरी का बच्चा आने से उनकी गाड़ी असंतुलित हो गई और वह चलती गाड़ी से नीचे गिर गई। जिसमें सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।