राऊ: उद्योगपति की बहू से ठगी का मामला दर्ज, तीन दिन तक डिजिटल गिरफ्तारी, 1 करोड़ 60 लाख रुपए ऐंठे
Rau, Indore | Dec 3, 2024 इंदौर में महिला कारोबारी और उद्योगपति की बहू से ठगी मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है। जिन अकाउंट में रुपए जमा हुए थे। उनकी भी जानकारी निकाल ली गई है। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम इस मामले में जांच कर रही है। महिला कारोबारी ने पिछले सप्ताह राज्य साइबर सेल में जाकर अपने साथ 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की शिकायत की थी।