राऊ: लोकमान्य नगर में एक महिला के गले से मंगल सूत्र छीनकर फरार हुए बाइक सवार दो बदमाश, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Rau, Indore | Dec 1, 2024 इंदौर में फिर एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। जिसमें अकेली महिला को देख पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशो ने महिला के गले पर झपट्टा मार कर मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि लोकमान्य नगर में रहने वाली महिला जब पैदल जा रही थी। उस दौरान यह वारदात हुई है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाशो की तलाश करने में जुटी है।