राऊ: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कैट रोड से गिरफ्तार, जवाहर मार्ग की घटना
Rau, Indore | Nov 30, 2024 इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग पर रहने वाले कपिल बिंजवा नामक फरियादी के द्वारा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसे शेयर्स में निवेश के टिप्स और अच्छे मुनाफे का लालच देकर 60 लाख 40 हजार रुपए डलवा लिए गए। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। जिसमें गिरोह द्वारा इस तरह से फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई है।