जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में शौर्य संगोष्ठी और गौरव यात्रा का आयोजन
जिला स्वाभिमान मंच ने शहर के माईं दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में शौर्य संगोष्ठी व गौरव यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चर्चा करते हुए महिलाओं व पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। वहीं शहर में गौरव यात्रा निकालकर महिलाओं ने सिंदूर पर आस्था कायम रखने भारतीय सेना के शौर्य को गौरव बताकर आभार भी माना।