जगदलपुर: जिला कार्यालय में कलेक्टर ने आकांक्षी बस्तर व तोकापाल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की, ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल भेजने पर चर्चा
जगदलपुर, 24 मई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जिले में ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने के लिए सार्थक पहल करें। साथ ही शाला अप्रवेशी सभी बच्चों को स्कूल में दर्ज करवाएं। इस दिशा में घर-घर सम्पर्क कर बच्चों तथा अभिभावकों की काउंसलिंग करें और पंचायत पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए। कलेक्टर श्री हरिस शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में