जगदलपुर: नगर के प्रवीर वार्ड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महापौर के नेतृत्व में जुटे वार्डवासी
नगर के प्रवीर वार्ड में विशाल तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस गर्वपूर्ण आयोजन में महापौर संजय पांडे , भाजपा कार्यकर्त्ता सहित कई विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे और देशभक्ति के इस महाआयोजन में सहभागिता निभाई। महापौर संजय पांडे ने कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में भारतीय नागरिकों को धर्म पूछ कर मारा गया था।