जगदलपुर: बस स्टैंड, संजय मार्केट में पसरी गन्दगी पर लोगों ने जताई नाराजगी, निगम आयुक्त बोले: जल्द होगी सफाई #jansamasya
शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास पूरी तरह से सफल नहीं दिखाई दे रहे हैं। शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी फैली गंदगी और नालियों के जाम होने का दृश्य आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में रैंकिंग में सुधार संभव नजर नहीं आ रहा है। बस स्टैंड संजय मार्केट सहित कुछ वार्डों में सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है।