जगदलपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में गुरु गोविंद सिंह वार्ड सहित नगर के 40 वार्डों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
नगर निगम जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड सहित 40 वार्डों में भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को दोपहर 1 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में वार्ड वासियों ने हाथों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयघोष लगाए। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पांडे मौजूद रहे।