हमीरपुर: ग्राम पंचायत अतरार की गौशाला में मच्छर भगाने के लिए जलाई आग से भूसा घर हुआ खाक
अतरार की गौशाला में बीती रात मच्छर भगाने के लिए जलाई आग से भूसा घर में आग लग जाने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 हजार रुपये का भूसा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। ग्राम पंचायत अतरार की सचिव अनामिका पांडे ने बताया कि बीती रात पंचायत की गौशाला में बने भूसा घर में आग लग गयी हैं।