हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण की पुण्यतिथि पर नमन कर दी गई श्रद्धांजलि
सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि मनाकर नमन करके श्रृद्धांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये बताया कि वह सच्चे अर्थों में भारत मां के एक समर्पित संघर्षी सपूत थे। उनका जन्म चार अक्टूबर 1857 को गुजरात के मांडवी शहर के पास वलायल गांव में करसन भानुशाली व गोमतीबाई के घर हुआ था।