हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में देवरानी जेठानी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी किए पार
सुमेरपुर के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में 28 मार्च की रात अज्ञात चोर देवरानी जेठानी के बंद मकान के ताले दरवाजे तोड़कर दोनों घरों से करीब 13 लाख के सोने चांदी के जेवरात तथा 45 हजार की नगदी पार करके फरार हो गए। पुलिस ने 29 मार्च को मुकदमा अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करने के बाद 30 मार्च को घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करके जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।