हमीरपुर: पंधरी व बदनपुर में निकली मतदाता जागरूकता रैली
पंधरी व बदनपुर में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी बीडीओ ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंधरी व बदनपुर में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया।