हमीरपुर: सुमेरपुर में दस अप्रैल तक दुरुस्त होगी गल्ला मंडी की खराब सड़कें
सुमेरपुर कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में मंडी परिषद के सहायक अभियंता ने मंडी का दौरा करके खराब सड़कों का एस्टीमेट तैयार करके स्वीकृत के लिए मंडी परिषद को भेजा था। मंडी परिषद ने मंडी की खराब सड़कों की मरम्मत के लिए 16 लाख की धनराशि स्वीकृत करके 10 अप्रैल तक सड़कों की मरम्मत प्रत्येक दशा में करने के निर्देश दिए हैं।