भरगामा प्रखंड के महथावा स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में आयोजित 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। दो दिनों तक निरंतर गूंजती हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से लगातार गुंजायमान होता रहा।