बदरवास: बदरवास वन विभाग की टीम ने खतौरा-रामगढ़ रोड पर अवैध रूप से आम की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा
शिवपुरी जिले के वन विभाग बदरवास की उड़न दस्ते ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। गश्त के दौरान खतौरा-रामगढ़ रोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।जिसमें आम प्रजाति की हलकट लकड़ी भरी हुई थी।उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक मिहीलाल जाटव, वनरक्षक रामसुखी रघुवंशी, वनरक्षक नंदराम जाटव सहित अन्य वन स्टाफ शामिल था।