गाण्डेय: गांडेय दासडीह के देवनडीह गांव में सहिया चयन को लेकर आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों के बीच मतभेद के बाद जमकर हंगामा
Gandey, Giridih | Aug 20, 2026
गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत देवनडीह गांव में गुरुवार को 11 बजे सहिया चयन को लेकर आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों के बीच मतभेद के बाद जमकर हंगामा हो गया। विभागीय निर्देश के तहत मुखिया की अध्यक्षता में निर्धारित अर्हता के आधार पर सहिया का चयन किया जाना था, लेकिन ग्रामीणों की आपत्ति के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।