लालगंज: भौरहवा गांव में मूसलाधार बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलवे में दबे चार घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया
लालगंज क्षेत्र में भारी बारिश के बीच मंगलवार की भोर करीब 4:00 बजे एक कच्चे मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसमें सो रहे परिवार के चार सदस्य मलवे में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों को जानकारी होने पर घायलों को मलवे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। उदय शंकर विश्वकर्मा अपने नातिन चहक, संध्या व अनामिका के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे कि यह हादसा हो गया।