बिश्रामपुर: तोलरा स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट मे आने से वृद्ध की मौत,जांच में जुटी पुलिस
बरवाडीह -डेहरी रेलखंड के तोलारा स्टेशन के समीप एक वृद्ध मालगाड़ी की चपेट मे आ गया।जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।इसी बीच एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई।जिसकी चपेट में वह आ गया।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह आत्महत्या करने के नियत से ही मालगाड़ी को देखकर ट्रैक पर सो गया था।पुलिस जांच कर रही है