बिश्रामपुर: केतात में नवनिर्मित राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक,10 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत केतात गांव में नवनिर्मित राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर आज ग्रामीणों की एक बैठक दुर्गा मंडप में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामाकांत चौबे ने की। बैठक में नव निर्मित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बारे में चर्चा हुई। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ के सफल आयोजन और संचालन हेतु एक कमेटी का भी गठन किया गया।