बिश्रामपुर: कॉलेज प्रबंधक ने किया रेहला एलसीएम महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
विश्रामपुर नप के मुख्य कस्बा रेहला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी महिला महाविद्यालय में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित किया जा रहा है।सोमवार को महाविद्यालय की प्रबंधक नूतन रानी ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने सभी परीक्षा कक्षा में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लिया और परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त बताया।