बिश्रामपुर: नावाडीह RCIT सभागार में भाजपा का लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान का हुआ आयोजन, भवनाथपुर विधायक सहित कई हुए शामिल
बुधवार को विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत नावाडीह कला में स्थित आरसीआईटी कॉलेज सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, अमीत तिवारी आदि ने शिरकत की।