बिश्रामपुर: विश्रामपुर थाना प्रभारी बने राकेश कुमार सिंह व उत्तम तिवारी बने रेहला के नए थाना अध्यक्ष
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रेहला थाना व विश्रामपुर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में उत्तम तिवारी व राकेश कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें एसआई राकेश कुमार सिंह को विश्रामपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि एसआई उत्तम तिवारी रेहला थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।