बिश्रामपुर: विश्रामपुर विधायक के पुत्र ने रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, इलाके की समस्याओं से कराया अवगत
विश्रामपुर विधायक के पुत्र सह भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने मंगलवार को रांची में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसके निदान हेतु पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भरोसा दिया।