पलेरा: पलेरा नगर के खरऊवा मोहल्ला में पुलिस ने जुआ खेलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया
पलेरा पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नगर के खरऊवा मोहल्ला में पुलिस ने जुआ के फड़ पर छापा मार कार्रवाई की।एवं मौके से 52 ताश के पत्ते एवं 1600 रुपए नगद जप्त किये।जुआ खेलने वाले रोहित अहिरवार,सोनू अहिरवार एवं अभिषेक अहिरवार को मौके से गिरफ्तार किया गया।एवं मामला दर्ज किया गया।