पलेरा: बम्होरी कला थाना पुलिस ने ग्राम रतवास में जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा ग्राम रतवास में जुआ के फड़ पर छापामार कार्रवाई की गई।जिसमें पुलिस उप निरीक्षक आकाश रूसिया के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर रतवास में जुआ के फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं 6250 रुपय नगर जप्त किए गए।एवं आरोपी अब्दुल खान,भगवानदास अहिरवार,राजेश राजपूत एवं देवेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।