पलेरा: पलेरा में सपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के महंत राजू दास का जलाया पुतला, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
पलेरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या के महंत राजू दास का पुतला फूंका।जिसमें बताया गया कि महंत राजू दास के द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। जिससे देश एवं प्रदेश में दलित,पिछड़ो, वंचितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।